फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News two and Half Crore Rupees Fraud in name of getting land

Dehradun Crime: जमीन दिलाने के नाम पर की ढाई करोड़ की ठगी, ग्राहकों को ऐसे लगाया चूना

Sun, 14 Jan 2024 03:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 14 Jan 2024 03:02 PM IST
सार

पीड़ित ने जमीन की जांच कराने के बाद आरोपियों से धनराशि वापस मांगी तो उन्होंने लौटाने से इन्कार कर दिया। शिकायत पर धोखाधड़ी करने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Dehradun Crime News two and Half Crore Rupees Fraud in name of getting land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

जमीन दिलाने के नाम पर एक युवक से ढाई करोड़ रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने जमीन की जांच कराने के बाद आरोपियों से धनराशि वापस मांगी तो उन्होंने लौटाने से इन्कार कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सहस्त्रधारा रोड स्थित अमन विहार अपार्टमेंट निवासी अनुज सिंह ने राजपुर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह मोबाइल टावर लगाने काम करता है। वह काफी समय से जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्हें किरसाली निवासी अजय पुंडीर व कैनाल रोड निवासी नितिन त्यागी ने राजपुर रोड पर किरसाली में तीस बीघा जमीन दिखाई और 97 लाख रुपये प्रति बीघा का रेट बताया। आरोपियों ने उन्हें कागज दिखाने की बात पर विश्वास में ले लिया और 2019 में एग्रीमेंट के समय व बयाने के तौर पर एक करोड़ 55 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


Deepak Rawat: दीपक रावत से बोले बच्चे- अंधेरे में खेलते हैं बैडमिंटन; ये सुनते ही कमिश्नर ने दे दी ये चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही एक करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपए के चेक ले लिए। इस तरह नितिन त्यागी व अजय पुंडीर ने पीड़ित से तीन करोड़ तीन लाख रुपये ले लिए। बताया कि रकम देने के बाद रजिस्ट्री करने की बात पर दोनों बहाने बनाने लगे। शक हुआ तो पीड़ित ने जमीन की जांच कराई। इसमें पता चला कि जमीन का असली मालिक कोई और है। उसने आरोपियों से रुपये वापस करने को कहा तो वह मुकर गए और धमकी देने लगे। पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी अजय ने पचास लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी रुपये नहीं दिए। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी करने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed