फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of lakhs in the name of getting a job in the Vidhansabha

Dehradun News: विधानसभा में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Wed, 09 Aug 2023 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of getting a job in the Vidhansabha
जालसाज ने विधानसभा में नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, पूर्व सैनिक सूरज गुंसाई निवासी आर्शीवाद एन्क्लेव नत्थनपुर ने पंकज नाम के युवक के खिलाफ शिकायत की है। सूरज का कहना है कि उनके चाचा महेंद्र सिंह ने 23 नवंबर 2022 को पंकज रावत से नौकरी दिलाने की बात कहते हुए मुलाकात करवाई थी। चाचा ने बताया कि पंकज रावत विधानसभा में काम करता है। आरोप है कि पंकज रावत ने विधानसभा में नियुक्त अधिकारी के नाम बताकर विश्वास में लिया और विधानसभा और अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पंकज ने बताया था कि सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल के अंतर्गत होगी। सभी आवेदन के लिए सरकारी रसीद मिलेंगी। इसका भुगतान करना होगा।




इसके बाद पंकज रावत ने उससे और अन्य चार लोगों से 1.79 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद चार और लोगों से 1.40 लाख रुपये लिए गए। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने कुछ रुपये वापस भी कर दिए। लेकिन, अब भी 2.39 लाख रुपये बकाया हैं। पंकज ने यह सब रकम ऑनलाइन ही ली थी। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed