फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of 66 lakhs by showing fake video of Finance Minister on Facebook

Dehradun News: फेसबुक पर वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो दिखाकर 66 लाख की ठगी

Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 66 lakhs by showing fake video of Finance Minister on Facebook
I
विज्ञापन

IIसात दिन में रकम कई गुना बढ़ाने का दावा कर रुड़की के युवक को लगाई चपत, मुकदमा दर्ज
I

I
I
Iरुड़की निवासी एक युवक से फेसबुक पेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सात दिन में रकम कई गुना बढ़ाने का दावा करने वाला फर्जी वीडियो दिखाकर 66.21 लाख रुपये की ठगी की गई है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
I
I
I
Iसीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने के मुताबिक युवक ने सात मई को निवेश संबंधी जानकारी गूगल पर सर्च की गई थी। इस दौरान जुदाह मुराजिक नाम से एक फेसबुक पेज मिला, इस पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो दिखाया जा रहा था। वीडियो में निवेश की गई धनराशि में सात दिनों में कई गुना तक बढ़ोतरी का दावा किया गया था। इसमें 21 हजार रुपये के निवेश को सात दिन में 6.5 लाख रुपये कर लौटाने की बात कही गई। युवक ने भरोसा कर वीडियो के साथ दिए गए क्रिप्ट्स प्रोमेकर्स नाम की कंपनी के लिंक पर पंजीकरण किया। इसके बाद युवक के पास अनजान नंबर से फोन आया और पंजीकरण के नाम पर 21 हजार रुपये जमा कराने की बात कही।
विज्ञापन

I
Iयुवक ने सात मई को ही रमेश कुमार नाम के खाते में रकम डलवा दी। अगले दिन प्रिया नाम की युवती का फोन आया और सफलता पूर्वक पंजीकरण की जानकारी दी। नौ मई युवक ने एक लाख रुपये और बैंक खाते में डलवाए। कंपनी की ओर से उनके पेज पर डॉलर के रूप में कुछ रुपये दर्शाए गए तो उन्हें भरोसा हो गया। युवक ने 12 मई को कई बार में 6.80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए। इसके बाद 28 मई तक कई बार में कुल 66 लाख रुपये अलग-अलग खातों में युवक से जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iजब युवक ने मुनाफा वापस करने की बात कही तो कंपनी का कर्मचारी बनकर बात कर रहे आरोपियों ले टाल मटोल शुरू दी। इसके बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ है। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed