फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in teachers and clerks post in non government schoo, ministers relatives got deployment

क्लर्क व शिक्षकों की नियुक्तियों में खेल: अशासकीय स्कूलों में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार और करीबी लोगों को तैनाती

Thu, 07 Apr 2022 10:08 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Apr 2022 10:08 AM IST
सार

प्रदेश में इन दिनों अशासकीय स्कूलों में क्लर्क एवं शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें खासकर हरिद्वार जिले में हुईं नियुक्तियों में खेल हुुआ है। आरोप है कि वर्ष 2021 से अब तक छह सौ से अधिक पदों पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं।

विज्ञापन
fraud in teachers and clerks post in non government schoo, ministers relatives got deployment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशासकीय स्कूलों में क्लर्क और शिक्षकों की नियुक्तियों में खेल हुआ है। नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां की गई हैं। आरोप है कि एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदार और करीबी लोगों को भी नियमों को दरकिनार कर नियुक्ति दी गई। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक दो अधिकारियों की समिति गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों अशासकीय स्कूलों में क्लर्क एवं शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें खासकर हरिद्वार जिले में हुईं नियुक्तियों में खेल हुुआ है। आरोप है कि वर्ष 2021 से अब तक छह सौ से अधिक पदों पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं।
विज्ञापन


शासन में मामले की शिकायत करने वाले कनखल हरिद्वार निवासी राकेश अग्रवाल के मुताबिक जिले में एक पूर्व मंत्री और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते गोरखपुर के लोगों को भी फर्जी निवास प्रमाण पत्रों के आधार पर जिले में नियुक्ति दी गई है। उन्होंने कहा कि अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियों में जहां बड़े स्तर पर खेल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सदस्यीय समिति गठित कर प्रकरण की जांच सौंपी

वहीं सरकारी स्कूलों में ऊर्दू के कुछ शिक्षकों को भी नियमों को अनदेखा कर नियुक्ति दी गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शासन को मिली विभिन्न शिकायतों के आधार पर अपर शिक्षा निदेशक मुख्यालय एसपी खाली और अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट की दो सदस्यीय समिति गठित कर प्रकरण की जांच सौंपी गई है।
 

जांच समिति में शामिल अपर शिक्षा निदेशक मुख्यालय एसपी खाली के मुताबिक जांच समिति की ओर से प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच समिति ने प्रकरण में शामिल विभिन्न शिकायतकर्ताओं से इस मामले में साक्ष्य मांगे हैं।इस पर उनकी ओर से बीस दिन का समय मांगा गया है।

ये भी पढ़ें:फूलों की घाटी के दीदार होंगे जल्द: हिमखंडों को काटकर बनाया जा रहा रास्ता, एक जून से आ सकेंगे पर्यटक 

उन्होंने कहा कि प्रकरण में साक्ष्य मिलने पर उसकी जांच कर जांच रिपोर्ट शिक्षा महानिदेशालय को सौंपी जाएगी। अशासकीय स्कूलों में नियुक्तियों के मामले की शिकायत मिली है, जिसके आधार पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। शिक्षा निदेशालय को अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed