{"_id":"5b2cb92a4f1c1b53268b75a5","slug":"fraud-in-swachh-bharat-mission-toilet-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने में धांधली मामले पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने में धांधली मामले पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने में धांधली संबंधी जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए एसएसपी देहरादून को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को न्यायालय ने कहा कि याची के अनुसार कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को इसकी शिकायत की थी और कहा था कि मरे हुए लोगों के नाम पर सहायता राशि दी गई है।
विज्ञापन
बता दें इस मामले में देहरादून जिले में विकासनगर के तहसीलदार ने मामले की जांच कर 30 मई 2013 को आरोप सही मानते हुए रिपोर्ट सौंपी थी।
वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और लोकपाल सिंह की खण्डपीठ ने मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए 30 मई 2013 की रिपोर्ट के आधार पर कड़े निर्णय लेने को कहा है। न्यायालय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी दो हफ्ते के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन