फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud in recruitment of 64 Urdu teachers in Uttarakhand, appointment despite not being eligible

फर्जीवाड़ा: उत्तराखंड में 64 उर्दू शिक्षकों की भर्ती में खेल, पात्र न होने के बावजूद सीटीईटी करने वाले भी पा गए नियुक्ति

Sat, 05 Mar 2022 04:57 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 04:57 PM IST
सार

मणिपुर के एक विश्वविद्यालय से कुछ अभ्यर्थी उर्दू स्नातक की डिग्री के आधार पर नियुक्ति पा गए। जिसका पता हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद विभाग की ओर से मामले में दाखिल याचिका का निपटारा करने के दौरान चला। 

विज्ञापन
Fraud in recruitment of 64 Urdu teachers in Uttarakhand, appointment despite not being eligible
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में 64 उर्दू शिक्षकों की भर्ती में खेल हुआ है। पात्र न होने के बावजूद तीन अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर नियुक्ति पा गए। जबकि 31 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड पात्रता परीक्षा में 90 फीसदी से कम अंकों के बावजूद सामान्य पदों पर नियुक्ति दे दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में बेसिक के सहायक अध्यापकों के 2287 पदों पर चल रही भर्ती में विभाग की ओर से हाल ही में उन अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक लगाई गई है, जो वर्ष 2012 से 2018 तक केंद्रीय शिक्षक एवं उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बीएड मान्य न होने के बावजूद गलत तथ्य दर्शाकर इसके आधार पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


31 अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में 90 फीसदी से कम अंक मिले
हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद विभाग की ओर से मामले में दाखिल याचिका का निपटारा करते हुए विभाग ने अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक लगाई है, लेकिन 64 उर्दू शिक्षकों की भर्ती में कुछ अभ्यर्थी सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के आधार पर नियुक्ति पा गए हैं। इनके अलावा 31 अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में 90 फीसदी से कम अंकों के बावजूद सामान्य पदों पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में वन दरोगा भर्ती परीक्षा में मिली गड़बड़ी, 1800 सवालों में से 332 हटाए, उम्मीदवारों को बोनस अंक

शिक्षा विभाग को यह भी शिकायत मिली है कि मणिपुर के एक विश्वविद्यालय से कुछ अभ्यर्थी उर्दू स्नातक की डिग्री के आधार पर नियुक्ति पा गए हैं। इनके मणिपुर से नियमित छात्र के रूप में डिग्री लिए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि इनमें से कुछ लोग मदरसों से मानदेय भी ले रहे थे। 

उर्दू शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी को लेकर विभाग को शिकायत मिली है। जिसके आधार पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। जरूरत पड़ने पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
- वंदना गर्ब्याल, शिक्षा निदेशक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed