फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in online lpg gas distribution

रसोई गैस की ऑनलाइन व्यवस्था में ऐसे हो रही सेंधमारी, खुलासा पढ़कर ग्राहकों को लगेगा झटका

Tue, 16 Oct 2018 10:26 AM IST
जूही प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून
जूही प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
fraud in online lpg gas distribution
Lpg Gas cylinder

सरकार ने रसोई गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था तो कर दी, लेकिन यह धंधा करने वालों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया।

विज्ञापन


कई उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी संचालकों ने सूचना दिए बिना उनके नाम से दो से तीन सिलेंडर लेने शुरू कर दिए हैं। जब बिना बुक किए उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी पहुंची तो इसका खुलासा हुआ। यह खेल दून की अधिकांश एजेंसियों पर चल रहा है। 
विज्ञापन


मसलन, बंजारावाला निवासी भावना ने बताया कि उनके खाते में 10 अक्तूबर को सब्सिडी पहुंच गई, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं आया, जबकि इस माह में गैस की बुकिंग ही नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं की लेकिन खाते में सब्सिडी आ गई

देहराखास निवासी प्रीति ने बताया कि दो माह से गांव गई हुई थी। इसलिए सितंबर और अक्टूबर में गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं की लेकिन खाते में दोनों बार सब्सिडी आ गई। इसी तरह बंजारावाला निवासी अरुणेश भी चकित हैं कि बिना गैस बुक कराए खाते में 12 अक्टूबर को सब्सिडी आ चुकी है। 

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने दो साल पहले रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए सिलेंडरों की ऑनलाइन व्यवस्था लागू की थी। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को पूरे दाम में सिलेंडर दिया जाने लगा। जिसकी सब्सिडी उनके खातों में ट्रांसफर की जाने लगी।

चिन्हित कर तैयार की जाती है उपभोक्ताओं की सूची 

कुछ दिनों तक तो इस व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आए और काफी हद तक कालाबाजारी पर लगाम भी लगी, लेकिन अब एजेंसी संचालकों ने घरेलू गैस की कालाबाजारी का रास्ता ढूंढ निकाला है। एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को बिना बताए उनके कनेक्शन से सिलेंडर ले रहे हैं। इसका पता उपभोक्ताओं को उनके खातों में सब्सिडी पहुंचने पर चल रहा है। 

एक उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में सब्सिडी के 12 सिलेंडर मिलते हैं। कई उपभोक्ता ऐसे होते हैं जो सालभर में आधे ही सिलेंडर ले पाते हैं। गैस एजेंसियां ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करती हैं। अभी अक्तूबर चल रहा है और इस वित्तीय वर्ष के पांच माह बाकी हैं। ऐसे में अभी जिन उपभोक्ताओं के सात से आठ सिलेंडर बाकी हैं उनके कनेक्शन से सिलेंडर निकाल कर कालाबाजारी की जा रही है। 

क्या कहते हैं अधिकारी...

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर हमारे पास इसकी शिकायत आती है तो इसकी तत्काल जांच की जाएगी। 
- विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी 

अगर कोई गैस एजेंसी गैस कालाबाजारी कर रही है तो इसकी जांच की जाएगी। 
- सुधीर कश्यप, सेल्स मैनेजर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed