{"_id":"5c7f79cfbdec22144e5c1a4c","slug":"fraud-in-name-of-pmo-at-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ ऑफिस के नाम पर लेने आए थे दवा कंपनी का कांट्रेक्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएमओ ऑफिस के नाम पर लेने आए थे दवा कंपनी का कांट्रेक्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 06 Mar 2019 01:14 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
arrest
रुद्रपुर में सिडकुल की एक दवा फैक्ट्री में पीएमओ ऑफिस के नाम से कांट्रेक्ट लेने आए चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में दो दिल्ली, एक गोरखपुर-यूपी और एक रुद्रपुर का है।
विज्ञापन
मंगलवार को भारत सरकार का बोर्ड लगी गाड़ी लेकर चार युवक सिडकुल की दवा कंपनियों से कांट्रेक्ट लेने के लिए आए थे। चारों सिडकुल की कोरल क्लिनिक कंपनी में पहुंचे और खुद को पीएमओ ऑफिस का बताकर दवा की कंपनी खोलने के लिए कांट्रेक्ट देने की बात करने लगे।
विज्ञापन
कंपनी के एचआर हैड राजेश कुमार को युवकों पर शक हुआ तो राजेश ने सिडकुल चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवकों का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवकों को जेल भेज दिया है। युवकों की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन