फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud: Four arrested for trying to sell a cinema hall made of fake documents

फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज बनाकर सिनेमाघर के मालिक से ही कर दी सिनेमाघर की डील, शातिरों के प्लान का हुआ पर्दाफाश

Fri, 15 Jul 2022 10:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Jul 2022 10:53 AM IST
सार

सिनेमाघर के मालिक ने पहले पुलिस को सूचित किया फिर खरीदार बनकर आरोपियों के पास पहुंच गया था। जहां पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि नई दिल्ली के डिफ्रेंस कालोनी निवासी तनमीत सिंह ने धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।

विज्ञापन
Fraud: Four arrested for trying to sell a cinema hall made of fake documents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर छायादीप सिनेमाघर के मालिक को ही सिनेमाघर बेचते हुए पुलिस ने रंगेहाथ चार प्रापर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सिनेमाघर के मालिक के नाम से भूमि का एग्रीमेंट दो लोगों के नाम से बनाया। इसके बाद जमीन पर कब्जा करने वाले सत्तार खान से फर्जी समझौता नामा तैयार किया और संपत्ति के पूर्व के दाखिल खारिज आदि कागजात निकालकर 13 करोड़ में बेचने के फिराक में थे।

विज्ञापन


मामले की भनक लगने पर सिनेमाघर के मालिक ने पहले पुलिस को सूचित किया फिर खरीदार बनकर आरोपियों के पास पहुंच गया था। जहां पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि नई दिल्ली के डिफ्रेंस कालोनी निवासी तनमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


बताया कि उनका नेशविला रोड पर छायादीप नाम से सिनेेमा हॉल है। जिसकी देखरेख व कोर्ट पैरवी के लिए रकम सिंह को रखा है। दो-तीन दिन पहले रकम सिंह ने फोन कर सिनेमा हॉल बेचने के बाबत पूछा, जिस पर उन्होंने मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदार बनकर आरोपियों के पास पहुंचे

रकम सिंह ने बताया कि उनके नाम से किसी संदीप जैन व रविंद्र जैन ने 50 लाख की रजिस्टर्ड रसीद बनाई है, जिसमें सौरभ पोखरियाल और लक्ष्मीचंद गवाह बने हैं। कुछ लोग सिनेमा घर को बेचने के फिराक में हैं। बताया कि इसके बाद सिनेमाघर का मालिक तनमीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी और खरीदार बनकर आरोपियों के पास होटल पैसफिक पहुंच गया, जहां पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सिनेमाघर बेचने वाले चारों रविंद्र सिंह, संदीप कुमार जैन, लक्ष्मी चंद और सुधीर पोखरियाल को गिरफ्तार कर लिया।   

ये भी पढ़ें...अजब-गजब कारनामा: सुगम में तबादले के इंतजार में दुनिया छोड़ गए शिक्षक, मौत के चार साल बाद हुए अब ट्रांसफर के आदेश

चारों करते हैं प्रापर्टी डीलिंग का काम 

कोतवाल ने बताया कि चारों आरोपी प्रापर्टी डीलर है। पता चला कि रविंद्र ने सिनेमा घर को ढूंढा था। इसके बाद चारों ने षड्यंत्र के तहत उक्त भूमि का एग्रीमंट सिनेमा घर के मालिक तनमीत के नाम से बनवाया। जिस पर सुुधीर पोखरियाल और लक्ष्मी चंद ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद कब्जाधारी सत्तार खान से फर्जी समझौतानामा तैयार किया। वकील के नाम से संपत्ति के पूर्व में दाखिल खारिज आदि कागजात निकाले और बेचने के फिराक में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed