फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud, deceit, deceit... All these came under section 420

Dehradun News: छल करना अब 420 नहीं, लगेगी धारा 318

Tue, 25 Jun 2024 04:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud, deceit, deceit... All these came under section 420
Iबदलेगा कानून : एक जुलाई से भारतीय दंड संहिता के साथ बदल रहे हैं दो और कानूनI
विज्ञापन




धोखाधड़ी, छल, कपट...। ये सब आईपीसी यानी भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत आते थे। डेढ़ सदी से ज्यादा समय में इस अपराध को सामान्य बोलचाल में भी चार सौ बीसी और इससे जुड़े लोगों को 420 कहा जाने लगा। फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस धारा का खूब इस्तेमाल किया। कई फिल्में इस धारा को शीर्षक में शामिल करते हुए बनीं। लेकिन, अब आने वाले सप्ताह से छल, कपट करने वाले 420 नहीं कहलाएंगे। बल्कि भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस में अब इसका स्थान धारा 318(4) ले लेगी। इसी तरह कई अन्य धाराएं अब लोगों की भी आम बोलचाल से बाहर हो जाएंगी।




दरअसल, अगले सप्ताह से देश में चल रहे 160 साल पुराने कानूनों की जगह नए कानून ले लेंगे। ऐसे में अब आम बोलचाल में प्रयोग में आने वाले कुछ शब्दों के मायने भी बदल जाएंगे। आईपीसी की जो धाराएं लगभग सभी लोग जानते थे उनका अस्तित्व समाप्त होने के बाद इनके स्थान पर समय के साथ कुछ नई शब्दावली की बन जाएंगी। बदलाव की इस मुहिम में पाठकों को जानकारी देने के लिए हम इस श्रृंखला के जरिए कुछेक धाराओं को बताने जा रहे हैं। आने वाली कड़ियों में कुछ और रोचक जानकारियां भी विशेषज्ञों के माध्यम से बताई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed