फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud again for admission in RIMC, woman arrested

Dehradun News: आरआईएमसी में प्रवेश के लिए फिर फर्जीवाड़ा, महिला गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud again for admission in RIMC, woman arrested
I-दाखिला दिलाने के लिए बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में किया था हेरफेर
विज्ञापन

I
I- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
I
I-बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में किया था हेर-फेरI
I-पहले भी आ चुके हैं फर्जीवाड़े के मामले सामनेI
I

I
Iभारतीय राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में दाखिले में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने दाखिले के लिए बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में हेर-फेर करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरआईएमसी में फर्जीवाड़े का यह चौथा मामला है।
I
Iइंस्पेक्टर कैंट विनय कुमार ने बताया कि आरआईएमसी के ले. कर्नल एडमिनिस्ट्रेशन संदीप शंकर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि कैडेट अक्षत मित्रा निवासी प्रतापगढ़, नाडिया वेस्ट बंगाल ने मेरिट के आधार पर 24 जनवरी को आरआईएमसी में दाखिला लिया था। जब कैडेट के प्रमाण पत्र की जांच की गई तो पता चला कि उसके माता-पिता ने जो जन्म प्रमाण पत्र जमा किया। उसमें हेर-फेर किया गया है। बताया कि कैडेट अक्षत मित्रा ने आरआईएमसी में दाखिले के लिए दो बार आवेदन किया था। जब पहली बार जुलाई 2021 में आवेदन किया था तो उसकी जन्मतिथि 25 नवंबर 2008 दर्ज कराई थी। यह प्रमाण पत्र नगर पंचायत बख्सी का तालाब लखनऊ से बनवाया गया था। लेकिन, दूसरी बार जब अप्रैल 2022 में आवेदन किया तो उसके जन्म प्रमाण पत्र में जन्म तिथि 23 जनवरी 2010 दर्शाई गई थी। यह प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत देवग्राम जिला नाडिया से बनवाया गया था। दोनों एडमिशन फाॅर्म में कैडेट अक्षत मित्रा की मां मालविका मित्रा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iशिकायत के बाद कैंट पुलिस ने कैडेट की मां मालविका मित्रा के खिलाफ प्रमाण पत्रों में हेर-फेर कर दाखिला दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया और जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article