{"_id":"616b221708437a41576753ff","slug":"fourth-waiting-list-for-first-year-graduation-in-dav-released-admission-till-18-city-news-drn393540795","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में स्नातक प्रथम वर्ष की चौथी प्रतीक्षा सूची जारी, प्रवेश 18 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में स्नातक प्रथम वर्ष की चौथी प्रतीक्षा सूची जारी, प्रवेश 18 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) प्रथम वर्ष में प्रवेश की चौथी प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची कॉलेज की वेबसाइट www.davpgcollege.in पर अपलोड कर दी गई है।
डीएवी पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि चौथी प्रतीक्षा सूची में बीए प्रथम वर्ष के लिए सामान्य के लिए 71.20, ओबीसी 68, एससी- 62 और एसटी श्रेणी में 71.20 प्रतिशत से कम पर प्रवेश नहीं मिल पाएगा। इसी तरह, बीएससी प्रथम पीसीएम ग्रुप में सामान्य 79.40, ओबीसी, 78.20, एससी पर 64.40 और एसटी में 76 प्रतिशत से कम अंकों पर प्रवेश नहीं हो सकेगा। बीएससी प्रथम के पीएमएस ग्रुप में सामान्य पर 72.20 प्रतिशत से कम अंक पर प्रवेश नहीं मिलेेगा। ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी में अब सीट उपलब्ध नहीं हैं। बीएससी प्रथम सीबीजेड ग्रुप में सामान्य श्रेणी में 73.60, ओबीसी 71.80, एससी में 63.40 और एसटी में 70.60 प्रतिशत से कम अंक पर प्रवेश नहीं मिल पाएंगे। इसी प्रकार बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए सामान्य श्रेणी में 74, ओबीसी 60.60, एससी 42 और एसटी श्रेणी में 54.60 प्रतिशत से कम पर प्रवेश नहीं मिल पाएगा। प्रवेश 17 और 18 अक्तूबर को ऑनलाइन प्रक्रिया से होंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूर्व की तरह ऑनलाइन ही रहेगी। जिसके लिए डीएवी कॉलेज की वेबसाइट www.davpgcollege.in पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया की कार्रवाई विद्यार्थियों को करनी होगी।