नाबालिग छात्रा का अपहरण कर कार में सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सितारगंज में एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार युवकों ने छात्रा के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और शाम को घर के पास छोड़ गए।
पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव की 17 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में इंटर की छात्रा है। 17 अगस्त की सुबह वह स्कूल जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे अचानक उसके पीछे एक कार आई। कार में बैठे सिरसी थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत (यूपी) निवासी मतलूब ने गाड़ी रोकी और उसे जबरन कार में बैठा लिया।
मतलूब के साथ थाना अमरिया जिला पीलीभीत यूपी निवासी कामिल और दो अन्य युवक भी थे। चारों कथित आरोपी किशोरी को गाजियाबाद की तरफ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर शाम आरोपी उसे घर के रास्ते पर छोड़ गए।
घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को किशोरी को लेकर पिता कोतवाली पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो को नामजद करते हुए चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376डी और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।