फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four youngster died in road accident

बर्थडे मनाकर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, चार की मौत

Tue, 20 Feb 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Feb 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
four youngster died in road accident
symbolic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बर्थडे मनाकर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिर गई। गंभीर दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का देहरादून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा सोमवार देर बुआखाल- रामनगर राजमार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पाबौ में दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर पौड़ी लौट रहे युवकों की स्विफ्ट कार बुआखाल रामनगर राजमार्ग पर मांडाखाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों को जिला अस्पताल लाई। अस्पातल से चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी के रहने वाले थे चारों मृतक

four youngster died in road accident
symbolic - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान मंजीत नेगी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सर्किट हाउस पौड़ी, माधव 22 वर्ष, अभिषेक रावत उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।

जबकि राहुल बिष्ट की देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। विवेक बिष्ट महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती है।

कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरने के बाद पीएम करवाया जा रहा है। दुर्घटना के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed