फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   four were killed in taxi accident in uttarkashi, 17 injured.

उत्तरकाशी में टैक्सी पलटी, विदेशी पर्यटक समेत 4 की मौत, 17 घायल

Wed, 25 May 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Wed, 25 May 2016 09:00 PM IST
सार

  • हादसे में 17 लोग घायल, गंभीर विदेशी पर्यटक को हेलीकॉप्टर से भेजा दून
  • यमुनोत्री जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आ रहा था वाहन

विज्ञापन
four were killed in taxi accident in uttarkashi, 17 injured.
एक्सीडेंट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तरकाशी में यमुनोत्री जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर रही एक टैक्सी सिलाई बैंड के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में एक विदेशी पर्यटक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें से गंभीर रूप से घायल विदेशी महिला पर्यटक को हेलीकॉटर से तथा शेष 11 गंभीर घायलों को सड़क मार्ग से देहरादून रेफर किया गया। शेष का पीएचसी बड़कोट में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब दो बजे जानकीचट्टी से बड़कोट आ रही एक टैक्सी यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर नीचे यमुना नदी के किनारे जा गिरी। वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विदेशी पर्यटक को हेलीकॉप्टर से भेजा दून

four were killed in taxi accident in uttarkashi, 17 injured.
हेलीकॉप्टर - फोटो : प्रतीकात्मक

हादसे में विदेशी पर्यटक फ्रांस निवासी मॉडस केन (30) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मित्र लिट्रेनिया निवासी ग्रोथा (27) गंभीर रूप से घायल हुई। उसे बड़कोट पहुंचाकर हेलीकॉप्टर की मदद से देहरादून रेफर किया गया।

हादसे में नवीन (20) पुत्र जगत्यालाल निवासी पाली बड़कोट और एक अन्य व्यक्ति की भी मौके पर मौत हुई। अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान बिहार निवासी तीर्थयात्री देवानंद झा (65) ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से पीएचसी बड़कोट पहुंचाया गया।

11 गंभीर घायल देहरादून रेफर, घायलों की सूची

four were killed in taxi accident in uttarkashi, 17 injured.
हादसा

यहां गंभीर रूप से घायल अजय पुत्र भागमल निवासी पालर, अमित कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी फूलधार, राजेंद्र लाल पुत्र जतनी लाल निवासी हलना, रतन लाल पुत्र सायबू लाल निवासी पाली, वाहन चालक लबू पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी डख्याटगांव, भूमिराज एवं उमेश शर्मा पुत्र कृष्णाश्वर निवासी कालीकोट नेपाल, संगम विहार दिल्ली निवासी चंदन कुमार पुत्र भगवान शाह एवं राजन कुमार पुत्र हीरा राम, बिहार निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी देवानंद झा तथा एक अज्ञात घायल को देहरादून रेफर किया गया।

हादसे में घायल कालीकोट नेपाल निवासी गणेश बहादुर पुत्र चंदू शाही एवं दीपक पुत्र नहला सिंह, राजी लाल पुत्र बनोसू निवासी पोखरी मोरी, सुंदरलाल पुत्र मनफूल निवासी धर्मावाला बिजनौर तथा रणवीर पुत्र ठाकुर सिंह निवासी लिवाड़ी मोरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में ही उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed