{"_id":"5787df074f1c1b1b0813fd45","slug":"four-suspect-of-dengue-found-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में सामने आए डेंगू के चार संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में सामने आए डेंगू के चार संदिग्ध मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में डेंगू के चार संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। रैपिड टेस्ट में चारों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का एलाइजा टेस्ट भी किया गया है। दूसरी ओर, पथरीबाग क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग आज यहां जांच शिविर आयोजित करेगा।
विज्ञापन
डेंगू से प्रदेश में अब तक एक युवक की मौत हो चुकी है। दिल्ली में उपचार के दौरान बीती छह जुलाई को युवक की मौत हुई थी। मौत के बाद आई एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद बुधवार को भी एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई थी। यह दोनों ही युवक पथरीबाग क्षेत्र के निवासी रहे हैं।
विज्ञापन
40 लोगों की हुई सैंपलिंग
इसके अलावा बड़ी संख्या में संदिग्ध भी सामने आए हैं। इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग अस्पतालों में जाकर संदिग्ध रोगियों के सैंपल लिए। करीब 40 लोगों की सैंपलिंग के बाद चार को रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि पथरीबाग क्षेत्र में डेंगू के सबसे ज्यादा संदिग्ध सामने आए हैं। इसको देखते हुए शुक्रवार को वहां जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में लोगों के डेंगू टेस्ट किए जाएंगे। संदिग्ध मरीजों के रैपिड और जरूरत पड़ने पर एलाइजा टेस्ट होंगे। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।