{"_id":"5b4a19a44f1c1b4d748b4a19","slug":"four-ssb-jawan-suspended-after-horse-death-in-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित अभ्यास के दौरान हुई घोड़े की मौत, एसएसबी के 4 जवान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित अभ्यास के दौरान हुई घोड़े की मौत, एसएसबी के 4 जवान निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
ssb jawan
एसएसबी सीटीसी (सशस्त्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) में नियमित अभ्यास के दौरान हुई घोड़े की मौत के मामले में 4 जवानों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसबी सीटीसी ने इसे लापरवाही बताते हुए मामले में जांच बैठाई थी। जांच अभी भी जारी है। एसएसबी सीटीसी में बृहस्पतिवार शाम को जवान, घोड़ों को नियमित अभ्यास करा रहे थे। इसी दौरान अचानक घोड़े बिदक गए और इनमें से एक घोड़े का सिर दीवार पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उक्त घोड़ा बल के सर्वश्रेष्ठ घोड़ों में से एक था। इसे लापरवाही मानते हुए मामले की जांच बैठाई गई थी। सीटीसी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने बताया कि घोड़े की मौत में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। इसलिए ड्यूटी में तैनात 4 जवानों को निलंबित किया गया है। अग्रिम जांच गतिमान है।
विज्ञापन