फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four senior students punished by college administration for ragging

उत्तराखंडः इंजीनियरिंग में फिर रैगिंग, चार छात्रों को हॉस्टल से निकाला

Wed, 06 Sep 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Sep 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
four senior students punished by college administration for ragging
ragging is punishable

उत्तराखंड में एक बार फिर इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। चार सीनियर छात्रों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उन्हें हॉस्टल से ‌निकाल दिया है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी परिसर में 3 सितंबर को चार सीनियरों ने एक नवोदित छात्र की रैगिंग ले ली। इस पर छात्र ने अपने अभिभावकों को पूरा किस्सा सुनाया। उन्होंने एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ दिल्ली में शिकायत दर्ज की। साथ ही कॉलेज की एंटी रै‌गिंग कमेट के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


आपातकालीन बैठक में पीड़ित छात्र ने अपना पक्ष रखा। चारों छात्रों ने कमेटी के सामने रै‌गिंग लेने की बात कबूली। इस पर कमेटी ने चारों छात्रों पर कार्रवाई करते हुए एक वर्ष के लिए हॉस्टल से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के मुख्य नियंता और डीन शैक्षणिक डा. संजीव नैथानी ने बताया कि जिन चार छात्रों पर कार्रवाई की गई है, उनमें तृतीय वर्ष का आदित्य सेमवाल, द्वितीय वर्ष का दीपक सिंह, राम दत्त और विशाल शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed