फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four people trapped in the trap of thugs, lost lakhs of rupees

Dehradun News: ठगों के जाल में फंसे चार लोग, लाखों रुपये गंवाए

Tue, 05 Sep 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Four people trapped in the trap of thugs, lost lakhs of rupees
राजधानी के चार लोग ठगों के जाल में फंस गए। किसी ने पुराने सिक्के खरीदने में रुपये ठगों को दे दिए तो कोई ऑनलाइन कमाई के झांसे में आ गया। एक महिला डॉक्टर भी ठगों के चंगुल में फंसकर 45 हजार रुपये गवां बैठीं। सभी मामलों में पुलिस ने विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


------

ठगी एक

सेवानिवृत्त फौजी से सिक्के बेचने का झांसा दे ठगे 1.55 लाख रुपये



पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त फौजी से ठगों ने 1.55 लाख रुपये ठग लिए। एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि सुकराज राय निवासी मोहब्बेवाला को पिछले दिनों एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम नाम कर्नल मनोज कुमार बताया और राजपूत रेजिमेंट में तैनाती बताई। सुकराज को बताया गया कि उसने पुराने सिक्के ओल्ड कॉइन कंपनी को 68 लाख में बेचे थे। कहा कि यदि वह भी पुराने सिक्के बेचना चाहते हैं तो वह कंपनी का नंबर दे देगा। गत पांच अगस्त को एक और फोन आया। उसने बताया कि वह सिक्के लेने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए कुछ रुपये देने होंगे। सुकराज ने उसके कहने पर 10 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद कभी होटल का खर्च तो कभी किसी तरह की फीस कुल मिलाकर उनसे 1.55 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन


----

ठगी दो

ऑनलाइन कमाई के लालच में व्यक्ति ने गवांए 12 लाख

घर बैठे ऑनलाइन कमाई के लालच में एक व्यक्ति ने ठगों के खातों में 12 लाख रुपये जमा करा दिए। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि प्रशांत क्षेत्री निवासी सिंघल मंडी, कारगी रोड के पास गत 21 अगस्त को फोन आया था। इसके बाद व्हाट्सएप पर ऑनलाइन कमाई के लिए एक मैसेज आया। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ लिया गया। यहां उन्हें कभी किसी चैनल को सब्सक्राइब कराया गया तो कभी किसी रेस्टोरेंट का प्रमोशन। शुरुआत में कुछ रुपये उनके खाते में जमा भी कराए गए। इसके बाद और बड़े टास्क देने के नाम पर उनसे कुल 12 लाख रुपये जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ठगी तीन
अल्जीरिया में नौकरी दिलाने के नाम पर लगाई 30 हजार की चपत

दिल्ली की एक प्लेसमेंट कंपनी ने युवक को अल्जीरिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये की चपत लगा दी। एसओ क्लेमनटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि ठगी का शिकार संतोष कुमार भट्ट निवासी टर्नर रोड हुए। उनका रिश्ते का एक भाई कुवैत में रहता था। उसने अपना बायोडाटा विदेश में नौकरी के लिए भेजा। कुछ समय बाद दिल्ली की जय मां ओवरसीज कंपनी से उन्हें एक कॉल आई। उन्होंने अल्जीरिया में स्टोर कीपर की नौकरी का झांसा देकर पीड़ित से 30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उन्हें एक वीजा भी दे दिया गया। वीजा की जांच हुई तो यह फर्जी पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


-----
ठगी चार

दून अस्पताल की महिला डॉक्टर से ठग लिए 45 हजार रुपये

दून अस्पताल की डॉ. अंकिता नेगी के साथ वॉयस क्लोनिंग कर साइबर ठगों ने ठगी कर ली। इंस्पेक्टर कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि नेगी गत 21 अगस्त को ड्यूटी पर थीं। दोपहर करीब दो बजे एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम अनिल बताया। उसने खुद को डॉ. नेगी के पिता का दोस्त बताया। अनिल ने कहा कि उनके पिता ने 25 हजार रुपये खाते में जमा करने को कहा है। इसके बाद अंकिता नेगी के मोबाइल पर 25 हजार रुपये और 50 हजार रुपये जमा होने के दो मैसेज आए। इसके बाद उन्हें फिर फोन आया कि 45 हजार रुपये अधिक जमा हो गए हैं। इस पर डॉ. अंकिता नेगी ने यह 45 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिए। इसके बाद पता चला कि उनके खाते में रकम आने वाले मैसेज फर्जी तरीके से भेजे गए थे। उनके खाते में कोई रुपये नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed