{"_id":"66ef569ed4ca25989e02e025","slug":"four-people-including-husband-booked-for-dowry-harassment-dehradun-news-c-5-1-drn1030-507234-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIपुलिस ने महिला हेल्पलाइन की काउंसलिंग के बाद महिला की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
I
I
I
Iपिरान कलियर निवासी अंजुम ने महिला हेल्पलाइन की काउंसलिंग के बाद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 23 अक्तूबर 2017 को अब्दुला निवासी महमूदपुर के साथ हुई थी। महिला के माता-पिता ने उसकी शादी में कार, स्कूटर आदि सामान दिया था। शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसे कम दहेज लाने का ताना देकर फॉरच्यूनर या स्कॉर्पियो की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट, मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद बच्चे को छीनकर बाहर निकाल दिया। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया तहरीर के आधार पर महिला के पति अब्दुल्ला, सास मुनिजा, ननद रेशमा उर्फ भूरी और महरूनी निवासी महमूदपुर नगर पंचायत पिरान कलियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। I