फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four people Buried in Debris during wall collapse in haldwani after rainfall

उत्तराखंड में बारिश का कहर, घर की छत पर सुरक्षा दीवार गिरने से बच्ची समेत चार दबे, एक की मौत

Wed, 10 Jul 2019 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jul 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Four people Buried in Debris during wall collapse in haldwani after rainfall
घर की छत पर गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश के दौरान बुधवार दोपहर काठगोदाम क्षेत्र के बदरीपुरा मोहल्ले में एक मकान के ऊपर सुरक्षा दीवार गिर गई। घर के भीतर मौजूद तीन महिलाएं और पांच वर्षीय बच्ची मलबे में दब गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों, पुलिस और राजस्व कर्मियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब बदरीपुरा निवासी शकीला बेग (45) स्व. पत्नी एजाज बेग, उनकी बेटी रीना (30) पत्नी मोहम्मद अली, देवरानी शबीना (32) पत्नी तहजीब मियां घर के भीतर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीना की पांच वर्षीय बेटी अनाया सोई थी। तभी घर के पीछे की ओर मकान से सटी सुरक्षा दीवार भरभराकर मकान के ऊपर गिर गई। दीवार का मलबा मकान के पीछे की दीवार और छत को तोड़ता हुआ घर में जा घुसा।

इससे चारों लोग मलबे में दब गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी और खुद ही मौके पर राहत और बचाव में जुट गए।

मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, एसडीएम विवेक राय,तहसीलदार पीआर आर्या, पटवारी दीपक कुमार टम्टा, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, काठगोदाम के एसओ कमल हसन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस, राजस्व कर्मियों व स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से मलबे में दबी अनाया, शबीना, शकीला और रीना को निकालकर बेस अस्पताल भेजा। रीना की मौत सिर में चोट से हुई। बेस अस्पताल के डॉ. डीएस पंचपाल ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें चौबीस घंटे की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed