{"_id":"58cd48544f1c1b295a32b97c","slug":"four-people-arrested-with-ten-tire-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दस टायरा ट्रक के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के दस टायरा ट्रक के साथ चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Mar 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर और एसओजी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस टायरा ट्रक बरामद किया है। यह ट्रक बागपत जिले से चोरी किया गया था। आरोपियों ने सरूरपुर से चोरी किया गया गुड़ भी गुड़गांव भी बरामद कराया है।
विज्ञापन
पुलिस को खबर थी कि बागपत का वाहन चोर गिरोह सहारनपुर से हरबर्टपुर होते हुए देहरादून में सक्रिय है। एसएसपी ने प्रेमनगर एसओ नरेश राठौड और एसओजी प्रभारी अशोक राठौड की अगुवाई में संयुक्त टीम गठित की। पुलिस ने नंदा की चौकी पर चेकिंग के दौरान दस टायरा ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन
मोबाइल एप पर नंबर को चेक किया गया तो वह नंबर अल्टो का पाया गया। ट्रक सवार तैय्यब अली उर्फ तेजी, मेहर खान, परवेज सैफी और सोहेब निवासी अमीनगर सराय लोहारा बागपत से सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपियों ने ट्रक को 16 दिन पहले सिंघावली थाने से चुराया था, जिसे जंगल में छिपाकर रखा गया।
विज्ञापन
अब यह लोग ट्रक को लेकर दून आए थे। इनका इरादा मसूरी में रहकर दूसरा वाहन चोरी करने का था। पूछताछ में आरोपियों ने सरूरपुर में 20 टन गुड़ भरे कैंटर को चोरी करने की बात स्वीकार की। दून पुलिस ने सरूरपुर पुलिस को साथ लेकर लूटे गए गुड़ को गुड़गांव से बरामद कर लिया। कैंटर को बेचने के लिए मुजफ्फरनगर के अर्पण मलिक दे दिया था। पूछताछ में आरोपियों में वाहन चोरी की आधा दर्जन वारदातों में शामिल होना इकबाल किया है।