फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four motor roads including Chakrata-Lakhamandal closed due to debris

Dehradun News: चकराता-लाखामंडल सहित जौनसार के चार मोटर मार्ग बंद

Fri, 19 Jul 2024 06:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Four motor roads including Chakrata-Lakhamandal closed due to debris
विकासनगर/चकराता/साहिया। बारिश के दौरान मलबा आने से जौनसार बावर के चार मोटर मार्ग बंद हो गए। चारों मोटर मार्गों से शाम तक मलबा हटाया जाता रहा। मोटर मार्ग बंद होने से क्षेत्रीय किसान अपनी कृषि उपज को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीण जरूरी काम के लिए ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय भी नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात को बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड चकराता क्षेत्र का चकराता-लाखामंडल मोटर और टुंगरा मोटर मार्ग बंद हो गया। चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग से मलबा हटाया जा रहा है। वहीं, टुंगरा मोटर मार्ग से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लांगापोखरी मोटर से मार्ग से यातायात संचालित किया जा रहा है। सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मोटर मार्ग से मलबा हटाया जा रहा है। निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया क्षेत्र का हरिपुर-इच्छाड़ी मोटर मार्ग भी सड़क पर मलबा आने से बंद पड़ा है। अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि मोटर मार्ग से जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग पीएमजेएसवाई क्षेत्र का पिवनॉज मोटर मार्ग भी बुधवार रात को मलबा आने से बंद हो गया था।
विज्ञापन

---------
खतरे के निशान से 1.13 मीटर नीचे बह रही यमुना

यमुना घाटी में बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, टौंस नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। मंगलवार को डाकपत्थर में यमुना का जलस्तर 455.24 मीटर और इच्छाड़ी में टौंस का जलस्तर 642.40 मीटर दर्ज किया गया। यमुना नदी खतरे के निशान से 1.13 मीटर और टौंस नदी 2.35 मीटर नीचे बह रही है। डाकपत्थर में यमुना का खतरे का जलस्तर का निशान 455.37 मीटर और इच्छाड़ी में टौंस नदी के जलस्तर का खतरे का निशान 644.75 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed