फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four members of Satta gang including two brothers arrested

देहरादून : आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश, ऑनलाइन सट्टे में चार और गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 09:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Four members of Satta gang including two brothers arrested
एसपी सिटी श्वेता चौबे - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो सगे भाई हैं और एक दिन पहले गिरफ्तार अजय जायसवाल के भतीजे और हरिओम जायसवाल के बेटे हैं। चाचा और पिताजी देहरादून से ऑनलाइन सट्टा लगाते थे।

विज्ञापन


जबकि चारों बाहरी राज्यों से ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले लोगों का सट्टा लगवाने और पैसे एकत्रित करने का कार्य करते थे। चारों दिल्ली में कमरा लेकर यह कार्य करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच लाख से अधिक नगदी, 22 मोबाइल, एक लैपटॉप, कैलकुलेटर और सट्टा पर्ची बरामद की है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में पुलिस ने बैंड बाजार खुड़बुड़ा क्षेत्र में अजय जायसवाल, हरिओम जायसवाल और चिराग चड्ढा को आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 25 लाख से अधिक की नगदी व सट्टे से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई थी। पूछताछ में अजय जायसवाल ने बताया था कि वह उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी ऑनलाइन सट्टा लगवाते हैं। उसने भाई हरिओम शर्मा के बेटों अंकित जायसवाल और अंकुश जायसवाल के भी गैंग में शामिल होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि अजय जायसवाल ने बताया था कि दोनों अपने दो दोस्तों के साथ अन्य राज्यों में सट्टा लगवाने और पैसा एकत्रित करने का कार्य करते हैं। उनके लिए दिल्ली के लाजपत नगर में किराये पर कमरा ले रखा है। जिसके बाद एसओ क्लेमेंटटाउन नरोत्तम बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दिल्ली रवाना की गई।


दिल्ली में तलाशी के दौरान टीम को जानकारी मिली कि चारों पैसा एकत्रित करने के लिए अंबाला सिटी गए हैं और वहां पर एक होटल में ठहरे हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल में दबिश दी और वहां अलग-अलग कमरों से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अंकित जायसवाल व अंकुश जायसवाल पुत्र हरिओम जायसवाल निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला, गगन पुत्र गुरदयाल निवासी भंडारी बाग और हिमांशु पुत्र प्रमोद कुमार डांडीपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed