फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four major sports complexes get new names new identity will be created Uttarakhand News

Uttarakhand News: चार प्रमुख खेल परिसरों को मिले नए नाम, बनेगी नई पहचान, नामकरण का शासनादेश जारी

Wed, 21 May 2025 11:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 May 2025 11:13 AM IST
सार

चार प्रमुख खेल परिसरों को  नए नाम को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Four major sports complexes get new names new identity will be created Uttarakhand News
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के साथ उनकी नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से चार प्रमुख खेल परिसरों का नामकरण किया गया है। इन नामों को राज्यपाल की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को शासनादेश जारी हुआ।

विज्ञापन

अब, देहरादून के रायपुर में मौजूद सभी खेल अवस्थापनाओं को रजत जयंती खेल परिसर कहा जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि रजत जयंती खेल परिसर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अन्य सभी खेलों का बुनियादी ढांचा शामिल रहेगा। इसी तरह गौलापार हल्द्वानी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी ग्राउंड, तरण ताल, मल्टीपर्पज हॉल व अन्य सभी खेल अवस्थापनाओं को मिलाकर मानसखंड खेल परिसर का नाम दिया गया है।

विज्ञापन

हरिद्वार खेल परिसर को योगस्थली खेल परिसर का नाम
रुद्रपुर खेल परिसर अब शिवालिक खेल परिसर के रूप में पहचाना जाएगा। इसमें मनोज सरकार स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, वेलोड्रम और अन्य सभी अवस्थापनाएं शामिल हैं। इसी तरह हरिद्वार खेल परिसर को योगस्थली खेल परिसर का नाम दिया है। इसमें वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, तरणताल और अन्य सभी संबंधित अवस्थापना शामिल हैं। खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा है कि यह नामकरण खेल सुविधाओं की पहचान स्थापित करने और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों और मेहमानों को सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Jyoti Malhotra: कई बार उत्तराखंड भी आ चुकी है जासूसी की आरोपी यूट्यूबर, कई वीडियो किए चैनल पर अपलोड

स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के जरिये सरकार खेल परिसरों में कई नई सुविधाएं लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचों की नियुक्ति भी शामिल है। इसे देखते हुए खेल परिसरों की सभी व्यवस्थाओं को एकीकृत करके नया नाम दिया है। लेगेसी प्लान के तहत देश के कई राज्यों के खेल ढांचे का अध्ययन किया गया है, जिससे सबसे बेहतर कोचिंग और सहायक स्टाफ का ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) जैसे संस्थानों की भी मदद ली जा रही है। -रेखा आर्या, खेल मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed