फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four madrasas and one mosque sealed in Vikasnagar

Dehradun News: विकासनगर में बिना पंजीकरण संचालित चार मदरसे और एक मस्जिद सील

Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four madrasas and one mosque sealed in Vikasnagar
विकासनगर में अवैध मदरसों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे चार मदरसों को सील किया गया। वहीं, एक अवैध रूप से निर्मित मस्जिद को भी सील किया गया है।अवैध मदरसों को लेकर जिला प्रशासन ने सर्वे करवाया था। रिपोर्ट में जिले में 34 मदरसों के बिना पंजीकरण संचालित किए जाने का खुलासा हुआ था। इसमें विकासनगर में सबसे अधिक 16 अवैध मदरसे होने की बात सामने आई थी।जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रशासन, पुलिस, अल्पसंख्यक आयोग और मदरसा बोर्ड की एक संयुक्त टीम गठित कर मदरसा बोर्ड की नियमावली के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को एसडीएम विनोद कुमार और सीओ विकासनगर बीएल शाह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम ने ढकरानी में मदरसा दारे अकरम (तीन कमरे), मदरसा मशिहुल उलूम रहमानिया (दो कमरे), नवाबगढ़ में मदरसा दावतुल हक (एक कमरा) और मदरसा फैजुल उलूम (एक कमरा) के पंजीकरण का सत्यापन किया। पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने चारों मदरसों को सील कर दिया। वहीं, ढकरानी में अवैध रूप बनाई गई अब्दुल बासित हदीसन मस्जिद को भी टीम ने सील कर दिया। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। बताया कि अन्य चिह्नित अवैध मदरसों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed