फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four lane road will be built from Saharanpur Chowk to Tehsil Chowk

Dehradun News: सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क

Fri, 07 Jul 2023 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four lane road will be built from Saharanpur Chowk to Tehsil Chowk
आढ़त बाजार शिफ्ट होने के बाद सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक सड़क फोरलेन बनेगी। लोक निर्माण विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। साथ ही कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त करने के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है। फोरलेन बनने से इस इलाके में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। उधर, वित्त विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद अब नए आढ़त बाजार का प्रोजेक्ट कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर चौक से रेलवे स्टेशन के बीच बसे आढ़त बाजार को शिफ्ट करने के लिए वित्त विभाग से हरी झंडी मिल चुकी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही आढ़त बाजार शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसी प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक की सड़क को चौड़ा किया जाना है। लोक निर्माण विभाग ने इसका सर्वे पूरा कर लिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ी जाने वाली दुकानों को चिह्नित कर लिया गया है। अब कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त होते ही सड़क का डिजायन तैयार किया जाएगा। इसके बाद भूमि अधिग्रहण कर सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया, अभी यह सड़क 15 से 18 मीटर चौड़ी है। अर्बन मोबिलिटी प्लान के मानकों के तहत इसे 24 मीटर चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-
3.5 मीटर के चार लेन, डिवाइडर-फुटपाथ भी होगा
अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 3.5 मीटर के चार लेन बनाए जाएंगे। इसके अलावा बीच में डिवाइडर और दोनों तरफ पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनेंगे। यह पूरा क्षेत्र 24 मीटर में कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभी अधिकतम 18 मीटर है चौड़ाई
सहारनपुर चौक से आढ़त बाजार, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए प्रिंस चौक से तहसील चौक तक का हिस्सा शहर का अति व्यस्ततम मार्ग है। अभी यह रोड बॉटलनेक है। इसकी चौड़ाई 15 से 18 मीटर है। अब पूरा रोड एक समान 24 मीटर किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार ही दुकानों को तोड़ा जाएगा। जहां रोड पहले से चौड़ी है, वहां कम और जहां संकरी है, वहां अधिक भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
--
109 बीघा में बनेगी नई आढ़त मंडी
कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही 109 बीघा जमीन पर नई आढ़त मंडी बनाई जाएगी। यह जमीन हरिद्वार बाईपास पर स्थित है। एमडीडीए व्यापारियों के लिए विस्थापन नीति बनाकर वित्त विभाग में प्रस्तुत कर चुका है। इसके लिए बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है।

--
पांच माह से चल रही कवायद
देहरादून के यातायात में वर्षों से बड़ी बाधा बने आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से शिफ्ट करने पर पिछले पांच महीने से कसरत चल रही है। लोक निर्माण विभाग सड़क चौड़ीकरण का कार्य देख रहा है। जबकि, नई आढ़त मंडी बनवाने का काम एमडीडीए संभाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed