फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four lakh rupees cheated on the pretext of job abroad

विदेश में नौकरी का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगे

Sat, 22 Jan 2022 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees cheated on the pretext of job abroad
देहरादून। जालसालों ने एक व्यक्ति से उसके बेटे की विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर जब आरोपियों से पैसों की मांग की गई तो उन्होंने डेढ़ लाख तो वापस कर दिए लेकिन बाकी रकम वापस नहीं कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनजीत सिंह संधू निवासी रैस्ट कैंप ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसकी जान पहचान सुरेंद्र पाल सिंह निवासी वेस्ट पटेलनगर से थी। एक दिन सुरेंद्र पाल उनके घर आया। कहा कि उनके बेटे ने 12वीं पास कर ली है। बताया कि उसका एक दोस्त फतेह मिश्रा निवासी वेस्ट कैनाल रोड है, जो तांत्रिक का काम करता है। उसके पास विदेश से कई लोग आते हैं। वह उसके बेटे को विदेश में नौकरी लगा सकता है। इसके बाद फतेह सिंह ने उसने पीड़ित की मुलाकात करवाई। प्रार्थी दोनों के झांसे में आ गया और लड़के के नौकरी के लिए हामी भर दी। इसके बाद दोनों उसके घर आए और दोनों ने उनसे अलग-अलग चार लाख रुपये ले लिए। कहा कि यह रुपये उसने बच्चों की पढ़ाई के लिए रखे थे। बताया कि इसके बाद दोनों और पैसे मांगने लगे। तो उसने मना कर दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने उन पर रकम वापस करने का दबाब बनाया तो उन्होंने 1 लाख 90 हजार रुपये वापस कर दिए लेकिन बाकी बची रकम वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक पुलिस में शिकायत करने पर उन्होंने चेक दिए लेकिन दोनों चैक बाउंस हो गए। अब वह उसके साथ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed