फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four kilogram tumor operation in women stomach

अल्ट्रासाउंड में भी नहीं पता चला क्या है परेशानी, जब ऑपरेशन किया तो निकला ये

Tue, 14 Nov 2017 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 14 Nov 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
Four kilogram tumor operation in women stomach

महिला के पेट लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड किया। लेकिन उसमें भी कुछ साफ नहीं हुआ। फिर जब ऑपरेशन किया तो ये निकला। देखिए...

विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सर्जन डा अश्वनी कुमार चौबे ने टिहरी गढ़वाल प्रतापनगर की एक 45 वर्षीय महिला के पेट से पौने चार किलो का ट्यूमर निकालकर सफल ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन


टिहरी जनपद के प्रतापनगर ब्लॉक की कुसाली देवी पिछले लंबे समय से पेट दर्द और उल्टी की शिकायत से जूझ रही थी। कुसाली देवी के पति ने उसे टिहरी और उत्तरकाशी में कई बार डॉक्टरों को दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक घंटे के सफल ऑपरेशन में ट्यूमर निकाला

Four kilogram tumor operation in women stomach
operation tumor

लेकिन किसी की दवा से असर नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसे देहरादून जाने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वे उसे दून नहीं ले जा पाए। शनिवार को वह पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर अश्वनी कुमार चौबे से चेकअप करवाया।

जहां रविवार रात को कुसाली देवी का सफल ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे के सफल ऑपरेशन में उनके पेट से पौने चार किलो का ट्यूमर निकाला गया। वरिष्ठ सर्जन डा. अश्वनी कुमार चौबे ने बताया कि पहले अल्ट्रासाउंड भी किया गया, लेकिन उसमें स्थिति कुछ साफ नहीं हुई।

लेकिन उन्हें पता था कि यह ट्यूमर की ही शिकायत है। इस बीच ऑपरेशन किया गया। जिसमें पौने चार किलो का ट्यूमर निकाला गया। मरीज अब स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed