फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four cancer hospitals will be opened in Uttarakhand

उत्तराखंड में खुलेंगे चार कैंसर हॉस्पिटल, दी जाएंगी खास सुविधाएं

Sun, 25 Jun 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four cancer hospitals will be opened in Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां कसारदेवी के निकट पपरसली में उत्तरायण फाउंडेशन द्वारा स्थापित चेरिटेबल अस्पताल का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सीईओ डा.ओपी यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कहा कि आज जब डाक्टर पहाड़ की तरफ चढ़ने को तैयार नहीं हैं ऐसे में डा. यादव ने अपने प्रयासों से अस्पताल स्थापित करके लोगों के इलाज का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि टाटा कंसलटेंसी के सहयोग से कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में दो-दो कैंसर हॉस्पिटल भी स्थापित किए जाएंगे। ज‌िसमें मरीजों को खास सुव‌िधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में डाक्टरों के 2700 पद सृजित हैं, लेकिन हमारे पास सिर्फ 1100 से डाक्टर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सरकार पर्वतीय इलाकों में डाक्टरों की कमी दूर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


हाल ही में पर्वतीय जिलों में 93 डाक्टर भेजे गए हैं। बागेश्वर में 10 और अल्मोड़ा में पांच डाक्टरों की तैनाती की गई है। अल्मोड़ा में दो फिजीशियन भी भेज दिए गए हैं। सरकार को यह पता लगा है कि तमिलनाडु, उड़ीसा और महाराष्ट्र में प्रशिक्षित डाक्टर खाली हैं। सरकार इन राज्यों से डाक्टरों को लाने का प्रयास भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से स्वच्छता और योगाभ्यास आदि करके भी रोगों से बहुत हद तक बचा जा सकता है। श्री रावत ने कहा कि उन्होंने कहा कि टाटा कंसलटेंसी के सहयोग से कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में दो-दो कैंसर हॉस्पिटल भी स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए टाटा कंसलटेंसी से सैध्दांतिक सहमति मिल गई है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने डा. यादव को दुनिया का प्रसिध्द हार्ट सर्जन बताते हुए उनके इस कार्य को क्षेत्र की जनता के लिए उपहार की तरह बताया। 

दी जाएगी डायल‌िस‌िस सुव‌िधा

Four cancer hospitals will be opened in Uttarakhand
उत्तरायण फाउंडेशन के चेयरमैन डा.ओपी यादव ने कहा कि अल्मोड़ा के लोगों को डायलेसिस के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा और दो माह के भीतर यहां डायलेसिस मशीन स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से उनका लगाव ही उन्हें इस क्षेत्र की सेवा के लिए खींच लाया।

इस मौके पर मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एआर कोहली, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आदि ने भी डा.ओपी यादव का आभार जताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

​इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, आवासीय विवि के कुलपति प्रो.एचएस धामी, डा. राजेंद्र डोबाल, प्रो.एसए हामिद आदि मौजूद थे। उत्तरायण फाउंडेशन की ओर से महिपाल पिलख्वाल ने सभी का आभार जताया। संचालन नवीन बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed