{"_id":"576aa60d4f1c1bda54b47f30","slug":"four-boys-stuck-in-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा, चार किशोर टापू पर फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा, चार किशोर टापू पर फंसे
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से नदी में नहाने गए चार किशोर टापू में फंस गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व आपदा की टीम में किशोरों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
बुधवार करीब तीन बजे श्रीकोट निवासी सौरभ, अखिलेश, सूरज व सुभाष श्रीकोट विद्या मंदिर के समीप अलकनंदा नदी में नहा रहे थे। अचानक परियोजना झील से पानी छोड़े जाने पर अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से चारों किशोर नदी के बीच बने टापू में फंस गए। किशोरों को टापू में फंसा देख स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एएसआई पीएस बुटोला ने कहा कि पुलिस, आपदा पुलिस ने राफ्ट की सहायता से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों किशोरों को सुरक्षित टापू से निकाला। बुटोला ने कहा कि किशोरों ने समझदारी दिखाते हुए स्वयं नदी पार करने का प्रयास नहीं किया। नदी का बहाव काफी तेज था।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal