फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four boys from delhi and gujarat drown in ganga

गंगा नहाते हुए बहे गुजरात और दिल्ली के चार युवक, तीन की तलाश जारी

Mon, 15 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 15 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
four boys from delhi and gujarat drown in ganga

गूलर के सिरासू क्षेत्र में घूमने आए दिल्ली व गुजरात के 15 सदस्यीय दल के चार सदस्य रविवार दोपहर में गंगा में नहाते समय तेज धारा में बह गए। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची यमकेश्वर राजस्व पुलिस की टीम ने लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ टीम की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक डूबे युवकों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।      

विज्ञापन


यमकेश्वर ब्लॉक राजस्व पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली और गुजरात से 15 लोगों का एक दल बीते शनिवार को गूलर के समीप सिरासू स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरा था। रविवार दोपहर सदस्य के सदस्यों ने सिरासू में गंगा किनारे वालीबॉल खेला। इसके बाद ग्रुप के सभी सदस्य चेन बनाकर गंगा में नहाने के लिए उतरे। इसी बीच चार युवक गंगा की तेज जलधारा में बह गए।
विज्ञापन


इनमें अब्बास भाबरावाला (23) पुत्र मुस्तफा भाई निवासी नीयर साइका अपार्टमेंट, गोदी रोड दाहोद, गुजरात, हुसैन गागरजी (23) पुत्र शबदर भाई निवासी सैफी मोहल्ला दाहोद, गुजरात और  मोहित रावत (25) पुत्र एमएस रावत निवासी एच ब्लॉक कांदीवली रोड नियर बिरला मंदिर, नई दिल्ली डूब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों का डूबता देख आसपास के लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और करन जोशी (22) पुत्र विमलानाथ जोशी निवासी पहाड़गंज, नई दिल्ली को बचा लिया। लोगों की सूचना पर पहुंचे राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह चौहान ने लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती पुलिस व एसडीआरएफ की टीम की सहायता से गंगा में युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक रेस्क्यू टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। पटवारी सत्यपाल चौहान ने बताया कि अंधेरा होने पर अभियान को रोकना पड़ा, सोमवार को फिर से तलाश की जाएगी। उन्होंने बताया कि डूबे युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed