फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SGRR and HESCO will work together in environmental protection Dehradun News in hindi

Dehradun: पर्यावरण संरक्षण में मिलकर काम करेंगे एसजीआरआर और हेस्को, प्रकृति को प्रभु से जोड़ने की करेंगे पहल

Thu, 31 Oct 2024 01:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2024 01:51 PM IST
सार

हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने श्रीदरबार साहिब में मत्था टेका। इस दौरान श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज और डॉ. अनिल जोशी के बीच पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन, समय पर बारिश न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों से आग से वनों को होने वाली क्षति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
SGRR and HESCO will work together in environmental protection Dehradun News in hindi
डाॅ. अनिल जोशी और  श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेस्को के संस्थापक एवं पद्मभूषण डाॅ. अनिल जोशी ने बुधवार को श्रीदरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से मुलाकात की। एसजीआरआर विवि और हैस्को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर अनुबंध किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को पद्मभूषण डाॅ. अनिल जोशी ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन, समय पर बारिश न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों से आग से वनों को होने वाली क्षति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


डॉ. जोशी ने श्रीमहंत को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं सरंक्षण केंद्र (हैस्को) आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अब प्रकृति को प्रभु के स्वरूप में देखना होगा। प्रकृति को प्रभु से जोड़कर प्रभु की प्राप्ति की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में दीपोत्सव के साथ शुरू हुई कपाटबंदी प्रक्रिया, दीपों से सजेंगे गंगा घाट

यह नई विचारधारा पर्यावरण को संरक्षित करने का वर्तमान भी है और सुरक्षित भविष्य भी। उन्होंने प्रकृति से प्रभु मिलन का नया संदेश दिया। उन्होंने दीपावली को इको फ्रेंडली मनाने का संदेश दिया। कहा कि एसजीआरआर ग्रुप जमीनी स्तर पर काम करने वाला और जन मुद्दों को समझने वाला संस्थान है। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान हैस्को के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed