{"_id":"5d51820b8ebc3e6cf60c90f3","slug":"former-solicitor-general-amarendra-sharan-dies-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेशः हार्ट अटैक से पूर्व सॉलिसिटर जनरल अमरेन्द्र शरण का निधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेशः हार्ट अटैक से पूर्व सॉलिसिटर जनरल अमरेन्द्र शरण का निधन
Tue, 13 Aug 2019 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
अमरेंद्र शरण
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्व सॉलिसिटर जनरल व सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अमरेन्द्र शरण (70) का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ ऋषिकेश आए हुए थे। हार्ट अटैक आने पर परिजन एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि अमरेन्द्र शरण वर्ष 2004 से 2009 के बीच भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में कोलगेट केस मामले में सीबीआई के स्पेशल काउंसिल भी बनाया गया था। वर्ष 2017 में उन्हें कोर्ट ने महात्मा गांधी हत्याकांड की दोबारा जांच के मामले में सलाहकार भी नियुक्त किया था। इसके अलावा वह भामा कोरेगांव केस, एससी एसटी एक्ट केस तथा टूजी घोटाला जैसे हाईप्रोफाइल मामले में भी देख रहे थे।
विज्ञापन
वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ ऋषिकेश टूर पर पहुंचे थे। यहां नरेन्द्र नगर स्थित आनंदा होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार की तड़के उन्हें सीने में दर्द उठा। पत्नी और बेटी निजी वाहन के जरिए उन्हें एम्स ऋषिकेश लाए। मगर, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पाकर कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत भी एम्स पहुंचे। उन्होंने बताया कि अमरेंद्र शरण बेहद सौम्य और शांत स्वभाव के थे। साथ ही कानून के बेहतरीन जानकार थे।
विज्ञापन