फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former soldiers remembered the historic heroic saga of Hilly

Dehradun News: पूर्व सैनिकों ने याद की हिल्ली की ऐेतिहासिक वीर गाथा

Mon, 09 Dec 2024 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Former soldiers remembered the historic heroic saga of Hilly
गढ़वाल राइफल्स की पांचवीं बटालियन के पूर्व सैनिकों ने युद्ध सम्मान दिवस पर हिल्ली की ऐतिहासिक वीर गाथा को याद किया। भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदानी सैनिकों के साहस और पराक्रम को नमन किया। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन




पांचवीं गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रविवार को जोगीवाला स्थित एक विवाह स्थल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसपीएस कंवर (सेनि) ने की। समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पांचवी गढ़वाल राइफल्स के जवानों की वीरता को भुलाया नहीं जा सकता है। युद्ध के दौरान हिल्ली सेक्टर में जिस तरह जवानों ने दुश्मन सेना का मुकाबला किया था वह वीर गाथा सैन्य इतिहास में हमेशा अमर रहेगी। कार्यक्रम में कर्नल डीएस रावत, कर्नल जीसी पंत, कर्नल केएस थापा, कर्नल जेपी अंथवाल, कर्नल हरेंद्र चौधरी, कर्नल सुनील कोटनाला, कर्नल दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed