फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former soldier and a woman died in suspicious condition, suspicion of murder

Dehradun News: पूर्व फौजी और एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

Sun, 26 Nov 2023 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former soldier and a woman died in suspicious condition, suspicion of murder
-गोरखपुर मार्ग पर चाय बागान से सटी सिंचाई गूल में पड़े मिले दोनों के शवI
विज्ञापन

-सुबह सवेरे टहलने निकले थे पूर्व फौजी, महिला जाती है खाना बनानेI
चाय बागान में पूर्व फौजी और एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव सिंचाई गूल में पानी में डूबे मिले। पूर्व फौजी सुबह सवेरे टहलने निकले थे। जबकि, महिला कोठी में खाना बनाने जा रही थी। पुलिस किसी वाहन से टक्कर लगने से मौत होना मान रही है। लेकिन, दोनों के शरीर पर चोट के ज्यादा निशान नहीं हैं। इससे उनकी डूबोकर या फिर किसी अन्य तरीके से हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है। दोनों के शवों का डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।I
I
I
Iघटना गोरखपुर मार्ग पर दरू चौक के पास हुई। अंबीवाला निवासी पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना (40) पुत्र मदन मोहन धस्माना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वह अक्सर एक या डेढ़ घंटे में घर वापस पहुंच जाते हैं। रविवार को तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंचे। परिजनों ने एक रिश्तेदार के माध्यम से लोकेशन निकलवाकर तलाश की तो सिंचाई गूल के पास उनका जूता पड़ा हुआ था। एक अन्य राहगीर ने देखा कि वहां पर संदीप का मोबाइल पड़ा था।
विज्ञापन

I
Iकरीब एक मीटर दूर देखा कि संदीप सिंचाई गूल में डूबे हुए थे। उनके पैरों के पास एक महिला भी डूबी थी। दोनों के चेहरे पानी में साफ दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने प्रेमनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह क्षेत्र वसंत विहार थाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iवसंत विहार थाने से पुलिस पहुंची और महिला के बारे में जानकारी की। महिला की पहचान हेमलता (28) पत्नी सुनील कुमार निवासी पितांबरपुर के रूप में हुई। पता चला कि हेमलता रोज सुबह पास के गांव में एक कोठी में खाना बनाने जाती है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। शुरुआत में लगा कि दोनों ने आत्महत्या की है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था।

I
Iऐसे में इस आशंका को भी कोई बल नहीं मिल रहा। दूसरा पुलिस मान रही है कि पास से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और दोनों इस गूल में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। तीसरी आशंका दोनों की हत्या की भी जताई जा रही है। संदीप की ठोढ़ी पर घिसड़ने के निशान थे। जबकि, महिला के हाथ में चोट थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article