फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former principal became victim of poisoning

Dehradun News: जहरखुरानी का शिकार हुए पूर्व प्रधानाचार्य, बस में मिले बेहोश

Sun, 06 Jul 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 06 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Former principal became victim of poisoning
उत्तराखंड रोडवेज की बस से दिल्ली से विकासनगर आ रहे मठियाना गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम दत्त शर्मा जहरखुरानी का शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में परिचालक ने 108 इमरजेंसी एबुलेंस से पूर्व प्रधानाचार्य को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उन्हें अब तक होश नहीं आया है। इस मामले में पूर्व प्रधानाचार्य के भांजे की ओर से थाना सहसपुर में तहरीर दी गई है। चकराता ब्लॉक के मठियाना गांव निवासी बारू दत्त शर्मा ने बताया कि उनके भाई राम दत्त शर्मा अपने परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। वह जून में ही एमसीडी प्राइमरी स्कूल, परमानंद कॉलोनी, मुखर्जी नगर दिल्ली से सेवानिवृत्त हुए थे। वह शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे उत्तराखंड रोडवेज की बस से विकासनगर के लिए निकले थे। विकासनगर से अपने मूल गांव मठियाना जाना था।बस के परिचालक नीरज ने उन्हें जानकारी दी कि उनके भाई की सीट के बगल में एक यात्री बैठा था। उसका टिकट देहरादून तक था। मोहंड से ही राम दत्त शर्मा सीट पर सोते हुए नजर आ रहे थे। देहरादून में उनकी सीट के बगल में बैठा यात्री बस से नीचे उतर गया।बाद में उन्हें बेहोश देख चालक ने 108 इमरजेंसी एबुलेंस को फोन किया। एबुलेंस से उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बारू दत्त शर्मा ने बताया कि जौलीग्रांट स्थित एक अस्पताल में उनके भाई का उपचार चल रहा है। उन्हें अब तक होश नहीं आया है। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया था। उनके भाई के पास से बैग, नकदी, फोन आदि सामान नहीं मिला। चोरी हुए सामान की जानकारी भाई के होश में आने के बाद ही मिलेगी। चकराता के जगनाथ निवासी बुजुर्ग के भांजे धनसिंह जोशी की तहरीर पर सहसपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed