फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Prime Minister Manmohan Singh arrives uttarakhand for three days visit

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mon, 12 Nov 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला Updated Mon, 12 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Manmohan Singh arrives uttarakhand for three days visit
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्वागत करते अधिकारी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वे शाम साढ़े पांच बजे डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट पहुंचे। वह मंगलवार को यूनिवर्सिटी में होने वाले संस्थापक डॉ. स्वामीराम के महासमाधि वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। यहां पर हिमालयन इंस्टीट्यूट हास्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के अध्यक्षीय समिति के सदस्य और कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने पूर्व प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 
विज्ञापन


डॉ. मनमोहन सिंह यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वामीराम मानवता पुरस्कार देने के साथ ही प्रदेश भर के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान से जुड़े 21 कर्मचारियों को बेस्ट इंप्लाई अवार्ड से भी सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में देश भर से डॉ. स्वामीराम के अनुयायी प्रतिभाग करेगें।

पूर्व प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस दौरान डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, डॉ. सुनील सैनी, बी मैथिली आदि मौजूद थे।

बता दें कि पूर्व पीएम इससे पहले साल 1994 में हिमालयन हॉस्पिटल की ओपीडी के उद्घाटन में शामिल होने आए थे। उस समय वे केंद्रीय वित्तमंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed