{"_id":"6458dacdbc6c5fbb590a3555","slug":"former-president-ramnath-kovind-reached-mussoorie-on-a-two-day-visit-in-lbs-academy-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मंगलवार को LBS अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मंगलवार को LBS अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Mon, 08 May 2023 04:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 May 2023 04:53 PM IST
सार
Former President Ramnath Kovind Mussoorie Visit: दोपहर करीब तीन बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते राज्यपाल गुरमीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Exclusive: उत्तराखंड में बिना लाइसेंस चल रहे वन विभाग के हथियार, मामला खुला तो हरकत में आए अधिकारी
विज्ञापन
अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आर. कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल 9 मई मंगलवार को अकादमी में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन