{"_id":"0f5a95e703016a27561014cd4eec8f8a","slug":"former-player-got-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल से अधिक के पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 साल से अधिक के पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Dec 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व खिलाड़ियों के लिए जनवरी 2014 से शुरू होने वाली पेंशन योजना में बदलावों का प्रस्ताव खेल विभाग ने शासन को भेजा है।
विज्ञापन
पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए
विज्ञापन
विभाग ने पेंशन पाने वाले खिलाड़ी की न्यूनतम उम्र 40 साल और मासिक आय 10 से 15 हजार रुपये के बीच तय करने का प्रस्ताव दिया है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रदेश के पूर्व खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग गोविंद बल्लभ पंत पेंशन योजना शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
20 हजार से कम आय वाले खिलाड़ी को पेंशन
लेकिन शासनादेश में कुछ बिंदु स्पष्ट न होने से विभाग इस पर काम नहीं कर पा रहा है। उपनिदेशक खेल अजय अग्रवाल ने बताया कि शासनादेश में 20 हजार से कम आय वाले खिलाड़ी को पेंशन दिए जाने की व्यवस्था है। इसे 10 या 15 हजार रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव दिया गया है।
पढ़ें, सब जानती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल' ख्याति
वहीं शासनादेश में उम्र का कोई निर्धारण नहीं है। इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि किस आयु से अधिक के खिलाड़ियों को पेंशन दी जानी है।
अग्रवाल ने बताया कि शासन से कम से कम 40 साल की उम्र का निर्धारित करने की मांग की गई है। नया जीओ आते ही पेंशन की विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)