{"_id":"5b901d8f867a557f5d4c2ca0","slug":"former-mp-tarun-vijay-s-twitter-handle-account-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद तरुण विजय का ट्वीटर हैंडल हुआ हैक, PM मोदी को लेकर लिखीं आपत्तिजनक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद तरुण विजय का ट्वीटर हैंडल हुआ हैक, PM मोदी को लेकर लिखीं आपत्तिजनक बातें
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
twitter
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे तरुण विजय के ट्विटर हैंडल से मंगलवार देर रात अपलोड हुए कई ट्वीट ने बुधवार को सियासी बवाल मचा दिया। पूर्व सांसद के ट्विटर प्रोफाइल से हुए ट्वीट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की गई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर असंयत भाषा का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के तत्काल बाद पूर्व सांसद ने साइबर सेल में ट्विटर हैंडल हैक होने की शिकायत दर्ज करवा दी है। कांग्रेस ने उनके ट्वीट्स पर जहां भाजपा को घेरा, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने इसे उनकी छवि धूमिल करने का षड्यंत्र करार दिया है।
विज्ञापन