{"_id":"63f8657aad39b5bc1a0b59c4","slug":"former-governor-bhagat-singh-koshyari-said-will-not-enter-active-politics-bjp-uttarakhand-news-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बोले- अब मैं सक्रिय राजनीति में नहीं आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बोले- अब मैं सक्रिय राजनीति में नहीं आऊंगा
Fri, 24 Feb 2023 06:06 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:06 PM IST
सार
पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुझे कभी पद का लालच नहीं रहा है, लेकिन पद ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। इसलिए मैं महाराष्ट्र छोड़कर आया हूं।
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मैं सक्रिय राजनीति में नहीं आऊंगा। अब मैं उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने को काम करूंगा। वहीं, उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी इनकार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि यहां कोई गुरु चेला नहीं होता। मुझे कभी पद का लालच नहीं रहा है, लेकिन पद ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। इसलिए मैं महाराष्ट्र छोड़कर आया हूं। मैं उत्तराखंड में रहकर ही आगे बढ़ना चाहता हूं।
विज्ञापन