फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Cm of Uttarakhand not pay electricity bill except BC Khanduri

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को छोड़कर किसी ने नहीं किया बिजली बिल का बकाया भुगतान

Fri, 15 Nov 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Nov 2019 10:02 AM IST
सार

  • राज्य संपत्ति विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को बकाया भुगतान के दिये थे नोटिस

विज्ञापन
Former Cm of Uttarakhand not pay electricity bill except BC Khanduri
बीसी खंडूड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को छोड़ किसी पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली और पानी बिल का भुगतान नहीं किया है। राज्य संपत्ति विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्रियों रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा और एनडी तिवारी के परिवार को बकाया भुगतान के लिए एक माह पहले नोटिस दिया था। 

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार 31 मार्च 2019 को पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए निशुल्क आवास सहित अन्य सुविधाओं के लिए अध्यादेश लेकर आई। इस अध्यादेश में बिजली और पानी बिल के भुगतान में राहत नहीं दी गई थी। अध्यादेश आने के बाद उसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

विज्ञापन

विभाग ने कोर्ट को अवगत कराया गया कि बिजली पानी बिल बकाया के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों को नोटिस तामील हो गए हैं। इसके बाद माना जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री बकाया भुगतान करेंगे।

कोश्यारी पर 11 लाख, विजय बहुगुणा पर 3.5 लाख और निशंक पर 4 लाख रुपये का बिजली पानी बिल बकाया है। पूर्व मुख्यमंत्रियों में से केवल मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (रि) पहले ही डेढ़ लाख रुपये का बकाया बिजली बिल चुका चुके हैं। जबकि नोटिस वाले किसी भी मुख्यमंत्री ने निर्धारित अवधि के बाद भी बकाया भुगतान विभाग को जमा नहीं करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed