फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former BSP president Nathiram and hundreds of party workers join BJP

Dehradun News: बसपा के पूर्व अध्यक्ष नाथीराम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Fri, 23 Oct 2026 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Former BSP president Nathiram and hundreds of party workers join BJP

विज्ञापन

देहरादून। बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष नाथीराम के नेतृत्व में सैकड़ों बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, कमल थामने वालों का सैलाब बताता है कि जो कसक मिथक तोड़ने की हरिद्वार में रह गई थी वो इस बार हैट्रिक के साथ टूट जाएगी।

बलबीर रोड पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने नवागंतुक सदस्यों को पार्टी के विचारों, सिद्धांतों एवं सांगठनिक रूपरेखा की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। नाथीराम के साथ बसपा से पार्टी ज्वाइन करने वालों में जिला प्रभारी फकीरचंद, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व जिला प्रभारी विक्रम सिंह, पूर्व लोकसभा प्रभारी पदम सिंह, पूर्व विधानसभा प्रभारी सोमपाल प्रधान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, महेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव राम सिंह कश्यप, दिनेश कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज राजनीतिक दृष्टि से हरिद्वार के अंदर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के अंदर, बहुजन समाज पार्टी के संरक्षक के रूप में पहचाने जाने वाले बड़े नेता डॉ. नाथीराम हमारे परिवार में शामिल हुए हैं। वे एक परिपक्व और अनुभवी राजनेता हैं। लंबे समय तक किसी दल में रहकर अगर वो दल छोड़ना पड़े, तो उसका दर्द क्या होता है, इस बात को मैं समझता हूं। लेकिन आज का परिदृश्य बदल रहा है। जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। समाज के हर वर्ग को महसूस होने लगा है कि पीएम मोदी केवल गरीब की चिंता करते हैं। कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि 60 सालों तक जिनकी सरकारें थीं, वहां नेता पेट से पैदा होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज सभी बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने विकास के पक्ष में आने का निर्णय लिया है। विकास सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही संभव है। ये सैलाब बता रहा है कि हरिद्वार में भाजपा सर्वाधिक सीटें निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed