फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   former bsp leader mohd shahzad pc in dehradun

बसपा से निष्कासित मोहम्मद शहजाद बनाएंगे नया मोर्चा, कहा पार्टी में वापसी का सवाल ही नहीं

Wed, 18 Jul 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
former bsp leader mohd shahzad pc in dehradun
पूर्व बसपा नेता मोहम्मद शहजाद - फोटो : amarujala

बहुजन समाज पार्टी से हाल ही निष्कासित पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि हरिद्वार में बसपा को महा गठबंधन की सीट मिलती है तो वह उसके खिलाफ या तो चुनाव लड़ेंगे या लड़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जिसने मेरा अपमान किया है, उससे उनको बदला लेना है। वह जल्द ही एक सामाजिक संगठन बनाएंगे। यह संगठन हरिद्वार ही नहीं सहारनपुर, बिजनौर व अन्य जगहों पर भी बसपा का विरोध करेगा।

विज्ञापन


शहजाद बुधवार को देहरादून में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी यह कहकर निशाना साधा कि उन्होंने 24 जून को जो वादा किया था, उसे 14 जुलाई को तोड़ दिया। 24 जून को उन्हें मायावती ने दिल्ली बुलवाया था। उनकी तीन शर्तें थीं, जिन्हें उन्होंने माना। पहली शर्त यही थी कि उन्हें उनका पक्ष सुने बगैर पार्टी से नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन


वह अब तक बसपा में इसलिए थे कि हरिद्वार में तीसरा विकल्प बनना जरूरी है और वह बसपा बन सकती है। लेकिन जिन लोगों के हाथों में आज बसपा है, वह कभी तीसरा विकल्प नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी से निकाले जाने की पटकथा नौ जुलाई को लिख दी गई थी। 14 जुलाई को उन्हें निष्कासित कर दिया गया। इसे उन्होंने सुनियोजित साजिश करार दिया और इसमें खनन कारोबारी सुभाष चौधरी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा को पूरे देश में एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन कार्रवाई उन पर हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
संजय गुप्ता ने भी किया है मेरे साथ खानपान- शहजाद  
भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बयान की उन्होंने यह कहकर निंदा की कि वर्ष 2011 से 2015 के दौरान गुप्ता उनके करीबी रहे। उनकी भाभी बबीता ने उनकी भौजाई को जिला पंचायत में टिकट देकर जिताने का काम किया था। उस दौरान संजय गुप्ता व उनके परिजनों ने उनके साथ सामूहिक रूप से दाल रोटी व अन्य खाने का काम किया था, लेकिन आज वह सवाल उठा रहे हैं।

कांग्रेस व भाजपा में जाने से इंकार भी नहीं
कांग्रेस या भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़े प्रश्न पर शहजाद ने कहा कि उनका अभी किसी पार्टी में जाने का इरादा नहीं है। लेकिन वह इंकार इसलिए नहीं कर रहे हैं कि वक्त के हाथों में इंसान मजबूर होता है। वक्त क्या करा दे किसी को पता नहीं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बसपा में जाएंगे। 


हर की पौड़ी में नमाज पढ़ने की बात कभी नहीं की
मोहम्मद शहजाद ने कहा कि हर की पौड़ी में मस्जिद बनाने और नमाज पढ़ने को लेकर उन्होंने कभी कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि संजय गुप्ता ने उनके बारे में ऐसा बयान दिया है तो उसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा के सारे सदस्य भी चाहें तो ऐसा संभव नहीं है। वह हिंदू धर्म स्थल व गंगा जी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि संजय गुप्ता को यदि उनसे कोई दिक्कत है तो 2022 चुनाव आ रहे हैं, उसमें देख लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed