फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former BSF personnel defrauded of lakhs in land deal

Dehradun News: जमीन के नाम पर पूर्व बीएसएफ कर्मी से 27.82 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 12 Aug 2026 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Former BSF personnel defrauded of lakhs in land deal
जमीन के नाम पर बीएसएफ सहायक कमांडेंट कमल सिंह पटवाल (रि.) से जालसाजों ने 27.82 लाख की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि जिन लोगों से उन्होंने जमीन खरीदी थी, उनके बताए खसरा नंबर की जमीन मौके पर मौजूद ही नहीं थी। वहां गोल्डन फॉरेस्ट की अधिकृत जमीन मिली। उनकी शिकायत पर बसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक धर्मपुर-2 निवासी कमल सिंह पटवाल ने 15 जुलाई 2024 को सोनू थापा निवासी चंदनवाड़ी, नंदा की चौकी, प्रेमनगर से ईस्ट होप टाउन, झाझरा स्थित 151.3 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री समेत कुल करीब 27 लाख 82 हजार रुपये अदा किए गए।
विज्ञापन

कमल सिंह के अनुसार जमीन खरीदने के लिए अमन वर्मा ने उनकी मुलाकात राजेश अग्रवाल और विजय वर्मा से कराई थी। हाल ही में जब उन्होंने जमीन पर मकान बनाने के लिए दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू की तो पता चला कि जिस जमीन को खसरा नंबर 933 बताकर बेचा गया था, मौके पर वह जमीन है ही नहीं। मौके पर गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल सिंह ने रकम वापस मांगी तो सोनू थापा के पुत्र आकाश थापा और राजेश अग्रवाल के पुत्र ने उन्हें धमकी दी। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed