फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Bar Association secretary beaten up in a money dispute, teeth broken

Dehradun News: रुपयों के विवाद में बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव को पीटा, दांत टूटा

Fri, 11 Apr 2025 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Former Bar Association secretary beaten up in a money dispute, teeth broken
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। दाखिल खारिज के लिए रुपयों के लेन-देन के विवाद को सुलझाना बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया। स्वयं को अधिवक्ता बताने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी ने पूर्व सचिव के चैंबर में घुसकर उनको पीट दिया। मारपीट के दौरान पूर्व सचिव का दांत भी टूट गया। अधिवक्ता एकत्र हुए तो दोनों मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हरबर्टपुर के एटन बाग स्थित कांता कुंज निवासी संजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बार एसोसिएशन विकासनगर के पूर्व सचिव हैं। करीब चार दिन पूर्व सचिन डोगरा जो कि तहसील विकासनगर में कुछ समय से अधिवक्ता के रूप में काम करता हुआ दिखाई देता है। उसके ससुर प्रेम सिंह, साले अरुण और दीपक तोमर ने उनसे शिकायत की थी कि सचिन डोगरा ने दाखिल खारिज के लिए साढ़े तीन लाख रुपये नकद ले लिए। वाद में उनका विपक्षीगणों से राजीनामा हो गया है। वह वाद समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन सचिन डोगरा वाद समाप्त करने के लिए उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। पैसे नहीं देने पर उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है। बताया कि वह वर्तमान में बार एसोसियशन विकासनगर द्वारा बनाई गई अनुशासन समिति का अध्यक्ष भी है। इसलिए उन्होंने सचिन डोगरा को बुलाकर समझा-बुझाकर मामले को निपटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

पूर्व सचिव ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 12 बजे वह अपने तहसील स्थित चैंबर में बैठे थे। उसी समय सचिन डोगरा व उसकी पत्नी शिवानी उनके चैंबर में घुस आए। सचिन की पत्नी शिवानी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सचिन ने भी उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए दफ्तर में रखी फाइलें भी इधर-उधर फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मारपीट में दोनों ने उनका दांत तोड़ दिया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के वकील एकत्रित हो गए। लेकिन दोनों मौका पाकर वहां से भाग गए। बताया कि मारपीट में उनके चेहरे पर भी चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती पर मारपीट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया कि पुलिस ने एक आरोपी सचिन डोगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वयं को अधिवक्ता बता कूटरचना करने की शिकायत भी मिली है। बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed