फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Australian cricketer Greg Matthews said this rule of cricket is wrong

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग मैथ्यूज ने बताया क्रिकेट के इस नियम को गलत

Tue, 10 Jul 2018 09:24 AM IST
अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर
अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 10 Jul 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Former Australian cricketer Greg Matthews said this rule of cricket is wrong
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग मैथ्यूज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग मैथ्यूज ने क्रिकेट के इस नियम को गलत करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने क्रिकेट में एक इनिंग में दो नई गेंदों के प्रयोग को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस नियम से रिवर्स स्विंग कराने वाले बॉलरों को नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वह इसके विरोध में सचिन तेंदुलकर के साथ हैं। इस नियम पर रोक लगनी चाहिए। 

बॉलरों के लिए रिवर्स स्विंग कराने के मौके ही खत्म हो गए

Former Australian cricketer Greg Matthews said this rule of cricket is wrong
cricket

रामनगर रोड स्थित हाईलैंडर्स स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार को अमर उजाला से खास बातचीत में क्रिकेटर ग्रेग मैथ्यूज ने कहा कि आईसीसी के एक इनिंग में दो बॉलों के इस्तेमाल से बैट्समैन को तो लाभ मिल रहा है, लेकिन बॉलरों के लिए रिवर्स स्विंग कराने के मौके ही खत्म हो गए हैं।

तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के गिरते प्रदर्शन के सवाल पर मैथ्यूज ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बेहतर खिलाड़ियों को महत्व नहीं दे रही है। इसके चलते ही आस्ट्रेलियाई टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिन बॉलर एकता बिष्ट को उन्होंने टीम की बेहतर और होनहार खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि नए खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed