फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Formalism was just a tehsil day, three complainants arrived

औपचारिकता मात्र रहा तहसील दिवस, तीन फरियादी पहुंचे

Wed, 08 Jan 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Formalism was just a tehsil day, three complainants arrived
कालसी में आयोजित तहसील दिवस में मौजूद अधिकारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
बारिश के बीच फरियादियों के न आने से कालसी में आयोजित तहसील दिवस महज एक औपचारिकता मात्र बन कर रह गया। मंगलवार को एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल तीन शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि, शेष दो शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तहसील दिवस की शुरुआत हुई लेकिन, भारी बारिश के चलते महज तीन ही फरियादी इस तहसील दिवस तक पहुंच सके। जिसके चलते लोगों को इस तहसील दिवस का लाभ नहीं मिल सका। फरियादियों के न आने से दोपहर दो बजे तक अधिकारी फोन या फिर आपस में वार्ता करते नजर आए। कालसी के दिनेश कुमार ने खतार-कुईथा मोटर मार्ग का निर्माण न होने की समस्या तहसील दिवस पर उठाई। बोसान के संजीव चौहान ने गांव में जर्जरहाल बिजली के खंभों और लाइन के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि भविष्य में अधिक से अधिक फरियादी तहसील दिवस का लाभ उठा सके। इसके लिए इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। मालूम हो कि कालसी तहसील मुख्यालय में करीब एक साल के बाद तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में फरियादियों के तहसील दिवस में आने की उम्मीद थी। लेकिन बारिश के चलते महज तीन ही फरियादी इस तहसील दिवस तक पहुंच सके। इस अवसर पर तहसीलदार कालसी शक्ति प्रसाद उनियाल, बाल विकास योजना अधिकारी अंजू बडोला, जल संस्थान के एसडीओ जयपाल सिंह चौहान, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक जेपी सकलानी, संजीव कुमार, जगदीश नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, एसके मंमगाई, नीरज कुमार सिन्हा, सत्य प्रकाश मौर्य, हरीश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed