फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forgery in flat sale in dehradun

दो फ्लैटों का सौदा कर हड़पे 61 लाख, एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Jun 2019 04:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Jun 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
forgery in flat sale in dehradun
प्रतीकात्मक

दो फ्लैटों का सौदा कर एक व्यक्ति से 61 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर परिवार के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। 

विज्ञापन


मुकदमा शहर कोतवाली में चरणजीत सिंह नागपाल निवासी लुनिया मोहल्ला की शिकायत पर दर्ज हुआ है। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि चरणजीत सिंह नागपाल की पत्नी जसवीर कौर ने रूपा कपूर और उसके पति कुणाल कपूर निवासी इंजीनियर्स एन्क्लेव से विजय पार्क स्थित एक फ्लैट का सौदा किया था। वर्ष 2014 में यह सौदा 60 लाख रुपये में हुआ था। इस सौदे के वक्त कुणाल के पिता अविनाश और भाई रोहन कपूर बतौर गवाह मौजूद थे।
विज्ञापन


इसके लिए रूपा कपूर और कुणाल कपूर को नागपाल दंपति ने कुल 45 लाख रुपये दिए थे। लेकिन, बाद में पता चला कि यह फ्लैट कपूर परिवार ने किसी और को बेच दिया है। इसी तरह कपूर परिवार से ही नागपाल दंपति ने जाखन स्थित एक और फ्लैट का सौदा 16 लाख 50 हजार रुपये में किया था। इस फ्लैट की रजिस्ट्री का वक्त आया तो कपूर परिवार अपना घर छोड़कर भाग गया। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में गहनता से पड़ताल की गई और रविवार को रूपा, कुणाल, अविनाश और रोहन कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed